फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिनभर चलीं हवाएं, शाम को हुई हल्की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को दिनभर धूप-छांव के बीच तेज हवाओं संग बादलों की आवाजाही जारी रही। अधिकतम-न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

शाम पांच बजे पुरवा हवाओं का रुख बदला तो शहरी क्षेत्र में करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के बाद उमस का सितम और बढ़ गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश होेने के आसार जताए हैं।
बुधवार के सापेक्ष बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस कम होकर 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हवाओं के चलने से दिन में लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली लेकिन शाम को बारिश के बाद उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शुक्रवार को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें