फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फुंकने पर तत्काल बदले जाएंगे ट्रांसफाॅर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के साथ गांवों में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने पर अब तत्काल नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई जाएगी। चिलबिला स्थित बिजली विभाग की वर्कशॉप पर 100 केवीए क्षमता के 89 नए ट्रांसफाॅर्मर की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वर्कशॉप पर फुंके ट्रांसफाॅर्मर को बदलकर नया ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रयागराज में 23 जून को हुई बैठक में बिजली विभाग के अफसरों को कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने जिले में अतिरिक्त नए टांसफाॅर्मर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। ताकि गर्मी में ओवरलोड होने के कारण जल रहे ट्रांसफाॅर्मर के चलते उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना न करना पड़े।
कमिश्नर ने बिजली कर्मियों को रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति को लेकर सख्त हिदायत दी थी। इसके बाद जिले में बिजली विभाग के अफसरों ने तेजी दिखाते हुए वर्कशॉप पर अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मरों की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ खंड के एक्सईएन राम आसरे प्रसाद चौरसिया ने बताया कि चिलबिला स्थित वर्कशॉप पर 100 केवीए क्षमता के 89 ट्रांसफाॅर्मर अतिरिक्त रखे गए हैं। अब ट्रांसफाॅर्मर जलने पर तत्काल दूसरा ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें