फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: उस्तरा से पत्नी की गला रेतकर हत्या

Wed, 26 Nov 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के स्टेशन रोड पर बुधवार सुबह पति ने उस्तरा से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त उस्तरा बेड के नीचे मिला। मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटनास्थल छानबीन की।
विज्ञापन


स्टेशन रोड निवासी संतोष शर्मा अपने परिवार के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में रहता है। नीचे वाले हिस्से में पिता जगन्नाथ शर्मा के खराद के कारखाने को संतोष ही चलाता है। बुधवार की सुबह बड़ा बेटा अभय, बेटी अनन्या व छोटा बेटा आयुष स्कूल चले गए। पत्नी मंजू शर्मा (40) घर पर थी।
पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे आयुष स्कूल से घर लौटा। ऊपर कमरे में गया तो चीख पड़ा। भागकर पड़ोसी राजकमल के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। लोगों की सूचना पर शहर कोतवाल सुभाष यादव पहुंचे। कुछ ही देर में सीओ सिटी प्रशांत राज, एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल पहुंच गए। थोड़ी ही देर में एसपी दीपक भूकर भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम कमरे से साक्ष्य संकलित करने लगी। मंजू का गला रेता गया था। उसके चेहरे पर भी धारदार वार के निशान मिले।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान कमरे में बेड के नीचे से खून से सना उस्तरा मिला। दूसरे कमरे से संतोष का मोबाइल फोन मिला, जो बंद था। उसे फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। इधर, बेटी के हत्या की खबर मिलने पर कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के गणेश नगर से विश्वकर्मा प्रसाद शर्मा पहुंचे। नगर कोतवाल ने बताया कि संतोष के खिलाफ मृतका के पिता ने हत्या की तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
निर्मल तिराहे तक दिखा संतोष
मोहल्ले वालों के अनुसार सुबह से ही संतोष नजर नहीं आ रहा था। खराद की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में संतोष सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से बाहर की ओर जाते दिखा। आसपास लगे सीसीटीवी में वह निर्मल तिराहे की ओर जाता नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से वह तनाव में दिख रहा था। कुछ ही लोगों से बातचीत करता था। कभी दुकान पर तो कभी बाहर चला जाता। कारखाने पर काम अधिक था। इसके बावजूद वह कम समय देता।
पत्नी की हत्या उसके पति ने ही बच्चों के जाने के बाद की है। सीसीटीवी कैमरे की छानबीन से भी स्पष्ट हो गया। आरोपी पति संतोष के घर से बाहर जाने के बाद कोई भी उधर जाते नहीं दिखा। उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीम लगाई गई है।
-दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक
साल भर से पापा करते थे मम्मी की पिटाई

मंजू शर्मा की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे सहमे हुए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्चों ने पूछताछ में बताया कि साल भर से मम्मी की पापा पिटाई कर रहे थे। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उनके बीच तकरार होती थी। इससे उन लोगों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
बुधवार को आठ बजे के बीच तीनों बच्चे स्कूल चले गए। उनके स्कूल जाने के बाद मौका देख संतोष ने पीछे वाले कमरे में मंजू की गला रेतकर हत्या कर दी। ताकि बाहर किसी को वारदात का पता न चले। उसने साल भर पहले मकान के नीचे सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। ताकि आने-जाने वालों पर नजर रख सके। पड़ोसियों से भी संतोष अपनी पत्नी की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेता रहता था। फिलहाल, पुलिस आशनाई समेत अन्य बिंदुओं पर घटना की छानबीन कर रही है।
सहमे बच्चे नाना को देख फूट-फूटकर रोए
शहर के स्टेशन रोड पर रहने वाले संतोष शर्मा के बड़े बेटे अभय, आयुष व बेटी अनन्या स्कूल से घर पहुंचते ही मां का शव देख सहम गए। पहले छोटा बेटा आयुष अकेले था तो मां का शव देख बिलख पड़ा। भाई व बहन के पहुंचने पर उनसे लिपट गया। तीनों बच्चे सहमे रहे। शाम को कानपुर से नाना के पहुंचते ही तीनों बच्चे उनसे लिपट गए और फूट-फूटकर रोने लगे। तीनों बच्चों को पुलिस ने नाना के सुपुर्दगी में दिया गया। उन्होंने बच्चों को कटरामेदनीगंज अपने पैतृक घर भेजा।
बाइक लेने आया था भांजा, पुलिस करती रही पूछताछ
खराद की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान करीब 11 बजे संतोष का भांजा विनय बाइक लेने आया था। वह बाइक लेकर चला गया। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे विनय से पुलिस पूछताछ करती रही। मृतका के ससुर जगन्नाथ की दिमागी हालत ठीक नहीं है। बहू की हत्या से अन्जान जगन्नाथ लोगों की मौजूदगी के बारे में नाती विनय से सवाल करता रहा। पुलिसकर्मी उसे कुर्सी पर बैठाते रहे लेकिन वह इधर-उधर चक्कर लगाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें