लालगंज के महिमा का पुरवा में युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर परिजनों से पूछताछ करती पुलि
क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती का शव सोमवार की रात फंदे से लटका मिला। जानकारी पर परिवार के लोग उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि युवती कई दिनों से बीमार थी।
लालगंज कोतवाली के महिमा का पुरवा गांव की पूनम सरोज (23) बीमारी से परेशान थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार को मां समेत परिवार के लोग किसी आयोजन में शामिल होने बाहर गए थे। देर रात परिवार के लोग घर पहुंचे तो पूनम का शव फंदे पर लटका था। आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारकर लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी पर चौकी प्रभारी राजेश यादव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। परिजनों के मुताबिक पूनम काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थी, इस कारण उसने आत्महत्या की। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद