फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हथिगवां के बछंदामऊ में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घात उतार दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों ने आठ वर्ष पहले घर से भागकर प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के नवाबगंज के उमरावगंज की रहने वाली रीना सरोज ने आठ वर्ष पहले हथिगवां के बछंदामऊ निवासी महेश उर्फ चालू सरोज से भागकर प्रेम विवाह किया था। इसे लेकर परिवार के लोग नाराज रहे। धीरे-धीरे गुस्सा कम होता गया। इसके बाद दोनों बछंदामऊ आकर रहने लगे। इस दौरान रीना ने तीन बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि घर में रहने के दौरान महेश का परिवार की एक महिला से अवैध संबंध हो गया। जिसका रीना विरोध करती रही। इसे लेकर आए दिन विवाद होता था। बुधवार रात भी उनके बीच कहासुनी होने लगी।
गुस्से में आकर महेश ने रीना को कमरे में बंद कर लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर महेश ने उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़ा। कुछ लोगों ने उसे उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की हत्या की खबर सुनने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी।
विज्ञापन


जानकारी होने पर मृतका रीना सरोज का भाई सोनू सरोज घर पहुंचा। उसने पुलिस को अवैध संबंधों के चलते बहन की हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी। नवाबगंज थानाध्यक्ष नंदलाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति गुलाब उर्फ चालू, सास मिरजहिन, चचेरे भाई की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें