फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नौटंकी के दौरान युवती से छेड़छाड़, विरोध पर कुनबे हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगलिक कार्यक्रम में नौटंकी के दौरान युवती से छेड़खानी को लेकर बवाल हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे कुनबे के साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सराय भवानी निवासी राहुल की शादी 28 मई को थी। बुधवार को बरात वापस होने पर बहू भोज का घर पर आयोजन किया गया था। यहां पड़ोस के छह युवक नौटंकी देखने पहुंचे। इस बीच कार्यक्रम में शामिल एक युवती से युवक छेड़खानी करने लगे। यह देख राहुल के परिजनों ने विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने राहुल के परिवार के मुनाई, नान्हू, सुरबिंदे, गुरुबिंदे, राहुल और निशा पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेलखरनाथ धाम भेजा। जहां हालत गंभीर सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष दिलीपपुर राधेश्याम ने बताया कि नौटंकी के दौरान कुछ शराबी युवकों ने मारपीट की है। छेड़छाड़ का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें