फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 क्रयकेंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
Wheat will be purchased at 50 purchasing centers
विज्ञापन
गेहूं की खरीद करने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में इस बार गेहूं की खरीद के लिए 50 क्रयकेंद्र बनाए जाएंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस बार अधिक क्रयकेंद्र खोले जाएंगे। जिससे किसानों को उपज बेचने में दिक्कत न हो। विभगीय अधिकारियों की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले के सदर, मानधाता, पट्टी, आसपुर देवसरा, मंगरौरा, लक्ष्मणपुर, शिवगढ़, गौरा, रामपुरखास, संडवाचंद्रिका, बाबा बेलखरनाथधाम, रामपुर संग्रामगढ़ आदि इलाकों में गेहूं का बेहतर उत्पादन होता है। लगभग एक लाख 34 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती होती है। धान की तरह ही किसान गेहूं की भी क्रय केंद्रों पर बिक्री करते हैं। क्रयकेंद्रों की संख्या कम होने से उन्हें उपज बेचने में दिक्कत होती है। किसानों को कई दिनों तक क्रय केंद्रों की परिक्रमा करनी पड़ती है।
अब धान की खरीद अंतिम चरण में है। विभाग की ओर से गेहूं की खरीद के लिए क्रय केंद्र बनाए जाने रूपरेखा तैयार की जा रही है। विभागीय अफसरों के अनुसार, इस बार 50 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। पीसीएफ समेत अन्य एजेंसियों से क्रय केंद्र खोले जाने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर किसानों व अधिकारियों से भी सुझाव मांगे गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के ब्लॉकवार क्रय केंद्र खोले जाएंगे। डिप्टी आरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन स्तर से गेहूं खरीद की तैयारी चल रही है। एजेंसियों से केंद्र खोले जाने के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें