फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से पहले ही मंडी गेट पर होती रही गेहूं की चोरी

सार

शासन के तमाम प्रयास के बाद भी पीसीएम गोदाम पहुंचने वाले अनाज की चोरी बंद होने का नाम नहीं ले रही।अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अंजान बने रहते हैं।
विज्ञापन
महुली मंडी समिति के सामने सरकारी खाद्यान लदे ट्रक के ऊपर चढ़कर बोरियों को बदलते लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन के तमाम प्रयास के बाद भी पीसीएम गोदाम पहुंचने वाले अनाज की चोरी बंद होने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को दिनदहाड़े गोदाम से पहले ही महुली मंडी गेट के करीब गेहूं की चोरी होती रही। फोटो खींचने के दौरान ट्रक चालक विरोध पर उतर आए। मामला बिगड़ता देख चालक ट्रक लेकर चालक गोदाम चला गया।
विज्ञापन

महुली मंडी गेट पर बुधवार दोपहर ट्रकों से खुलेआम गेहूं की चोरी का खेल चल रहा था। ट्रक चालक व उसके साथी गेहूं की बोरी की अदला- बदली कर गेहूं चोरी कर रहे थे। गेट पर खुलेआम गेहूं की चोरी की खबर पाकर मंडी के सचिव भी पहुंच गए। मगर वह भी तमाशबीन बने हुए थे।
जब मीडियाकर्मी ट्रकों से चोरी हो रहे गेहूं की फोटो खींचने लगे तो चालक समेत अन्य लोग विरोध करने लगे। जब लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी तो ट्रक खराब होने का बहाना बनाने लगे। कुछ देर बाद ट्रक लेकर गोदाम में चले गए। आसपास के लोगों का कहना है कि यह हर दिन का खेल है। कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन

गोदाम पहुंचने से पहले ही गेहूं व चावल की चोरी हो जाती है। अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अंजान बने रहते हैं। अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वह जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें