फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में झमाझम बारिश, सुबह पड़ीं फुहारें

सार

मंगलवार की रात पुरवा हवाओं संग बादल झूमकर बरसे।मंगलवार की रात करीब 10 बजे आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया।जबकि लेट वेराइटी की फसलों को भी कई बार सिंचाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
सदर तिराहे से भुलियापुर जाने वाली सड़क बेल्हा देवी कुम्हार बस्ती बारिश में रोड पर हुआ कीचड़। संव? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार की रात पुरवा हवाओं संग बादल झूमकर बरसे। रातभर कभी धीमी कर तो कभी झमाझम बारिश होती रहीं। इधर, बुधवार की सुबह थोड़ी देर के लिए फुहारें पड़ीं, फिर मौसम साफ हो गया। रात में फिर बादल गरजते हुए फुहारों के रूप में बरसे। बुधवार को बारिश का साइड इफेक्ट दिखा। जगह-जगह जलजमाव से लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार 40 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 10 बजे आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। रातभर कभी रूक- रूककर तो कभी झमाझम बारिश होती रही। इससे मौसम सुहाना बना रहा। इधर बुधवार को थोड़ी देर के लिए रिमझिम फुहारें पड़ीं, उसके बाद धूप खिल गई। दिनभर मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सिएस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सिएस रिकार्ड किया गया।
हर सड़क पर लगा पानी, कीचड़ से फजीहत
बारिश से शहर के बेल्हादेवी धाम को जोड़ने वाली सड़क, शिवपुरी, भुलियापुर व कुम्हार बस्ती को जोड़ने वाली सड़क, चंपा सुर्ती रोड, शिवजीपुरम, देवकली रोड, दहिलामऊ उत्तरी में जगह- जगह जलजमाव की वजह से कीचड़ से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश ले उड़ी बिजली
बारिश की वजह से कई मोहल्लों की बिजली रात भर गुल रही। भुपियामऊ से कादीपुर उपकेंद्र पर आई 33 हजार की लाइन में खराबी आ गई थी। भंगवा गांव में दो पोल गिरने की वजह से चिलबिला बाजार में बिजली गुल रही। इससे बाजार में अंधेरा छाया रहा। इधर जेल रोड़, स्टेशन रोड, अचलपुर, बेल्हादेवी, शिवजीपुरम, मीराभवन, सगरा सहित मोहल्लों में लोकल फाल्ट की वजह से आपूर्ति ठप रही। हालांकि बारिश ठप होने के बाद आपूर्ति बहाल कर ली गई।
धान की फसलों को मिली संजीवनी
बारिश से धान की फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। धान की अगैती फसलों में बालियां आ रहीं है। जबकि लेट वेराइटी की फसलों को भी कई बार सिंचाई करनी पड़ेगी। रातभर झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठें। किसानों ने बताया कि बारिश से अगैती व पिछैली दोनों वेराइटी की धान की फसलों को लाभ पहुंचा है। जिला कृषि अधिकारी डॉ अश्वनी सिंह ने बताया कि धान की फसलें अच्छी हैं। यह बारिश फसलों के लिए अमृत के सामान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें