फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लक्ष्य से 10 फीसदी अधिक हुई गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया ने पिछले साल के सभी रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। लक्ष्य से 10 फीसदी अधिक खरीद होने के कारण एफसीआई गोदामों में अनाज भंडारण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से 69 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू है। 15 जून तक खरीद की जानी है। छह जून को ही क्रय केंद्रों ने लक्ष्य से दस फीसदी अधिक गेहूं की खरीद कर ली। पिछले साल खाद्य एवं विपणन विभाग को 21500 मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत खरीद नहीं हो सकी थी।
वर्ष 2026 में शासन ने विभाग को 23500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य जारी किया। गेहूं खरीद प्रक्रिया को अभी सप्ताह भर का समय शेष है। इसके पहले ही क्रय केंद्रों पर पंजीकरण कराने वाले 5600 किसानों ने 25850 मीट्रिक टन गेहूं की बिक्री की है। पंजीकरण कराने वाले किसानों से क्रय केंद्रों की प्रक्रिया लगातार चल रही है।
विज्ञापन


इस रणनीति से मिली सफलता
विभाग के अफसरों ने गेहूं खरीद से पहले रणनीति तैयार की। गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया। लेखपाल के माध्यम से किए जाने वाले सत्यापन को समाप्त कर सीधे क्रय केंद्र पर पंजीकरण की सुविधा किसानों को दी गई। आधार कार्ड और खतौनी से किसानों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

खरीद संबंधी आंकड़े
कुल किसान- 5600
लक्ष्य - 23500 मीट्रिक टन
अब तक खरीद- 25850 मीट्रिक टन
एफसीआई गोदामों की संख्या- 4
एफसीआई गोदाम की भंडारण क्षमता- 58500 मीट्रिक टन
इनसेट-
पिछले साल के खरीद के रिकॉर्ड
वर्ष- खरीद
2021- 16563
2022-16965
2023-17231
2024-18546
2025- 18596
2026- अब तक 25850
नोट- मात्रा मीट्रिक टन में

लक्ष्य से 10 फीसदी अधिक गेहूं की खरीद पूरी कर ली गई है। पिछले सालों की अपेक्षा इस बार खरीद अधिक हुई है। शेष किसानों से भी गेहूं की खरीद की जाएगी।
जितेंद्र यादव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें