फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आंधी से 50 बिजली पोल टूटे, मलबे में दबकर महिला जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में शुक्रवार रात आई आंधी और तेज बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। रमईपुर नेवादा और भोपालपुर गांव सबसे अधिक प्रभावित रहे। तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली के पोल, पेड़, मकान, दीवारें तथा टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गए। इस प्राकृतिक आपदा में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दर्जनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


भोपालपुर गांव में एक छप्परनुमा ढांचा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उसके नीचे बैठी सोमवारी देवी (60) मलबे में दब गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

वहीं रमईपुर नेवादा गांव में रात करीब दस बजे आए चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई। गांव में लगभग 50 बिजली के पोल टूट जाने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार चारपाई, तख्ता, अलमारी, बेड, चावल, गेहूं समेत घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं नष्ट हो गईं।
विज्ञापन


तूफान से श्रवण कुमार, अनीता देवी, गिरधारी, पन्नालाल, मणिलाल, राम, शिवकुमार, गणपति पाल, बृजलाल, प्यारेलाल, रानी देवी, विमला देवी, जवाहरलाल और मुनीर अहमद सहित कई परिवार प्रभावित हुए हैं। ग्राम प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। एसडीएम पूर्णेंदु मिश्रा ने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भेजी जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई और राहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें