फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, दिन के तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
पछुआ हवाओं के चलने से ठंड के साथ ही सुबह-शाम गलन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है। वहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर में धूप खिलने के बाद धुंध का असर कम हुआ। शाम से पहले की सूर्य देव की किरणें धुंध में ओझल हो गईं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में कमी होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान जहां 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं शनिवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि अधिकतम तापमान शुक्रवार के सापेक्ष एक डिग्री कम होकर 27.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पछुआ हवाओं के चलने से सुबह और शाम को गलन का अहसास हो रहा है। वहीं, रात में बाहर निकलने वालों को जैकेट और स्वेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीणा ने बताया कि दिन व रात के तापमान में आगामी दिनों में और गिरावट देखने को मिलेगी। देररात से लेकर सुबह तक धुंध का असर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें