शहर में संचालित हो रहे विवाह घरों की जांच में प्रशासनिक अफसर जुट गए हैं। बिना पार्किंग वाले विवाह घरों की जांच कर संचालकों को नोटिस दी जा रही है।
अमर उजाला ने 30 नवंबर के अंक में विवाह घर में शादी, सड़क पर पार्किंग शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासनिक अफसर हरकत में आए।
शनिवार को एसडीएम सदर ने शहर के दो विवाह घरों की जांच कर संचालकों को नोटिस दी। वहीं, नगर पालिका भी सोमवार से विवाह घरों पर पहुंचकर अतिक्रमण अभियान चलाने की तैयारी में जुट गया है।
एडीएम सदर शैलेंद्र वर्मा ने शनिवार को मीराभवन रोड स्थित दो विवाह घरों की जांच की। जांच के दौरान पार्किंग व्यवस्था नहीं मिलने पर विवाह घर के संचालकों को नोटिस दी गई।
संचालकों से नोटिस का जवाब सप्ताहभर के भीतर देने के लिए कहा गया है। नगर पालिका भी विवाह घरों के विरुद्ध अतिक्रमण अभियान चलाएगा।
विवाह घर के बाहर खड़े वाहनों का चालान किया जाएगा। सोमवार से नगर पालिका की टीमें शहर के विवाह घरों पर पहुंचेंगी। अतिक्रमण मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई करेंगी।