फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सेहत पर मौसम भारी, सर्द-गर्म से बढ़ रहे सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज

Tue, 10 Oct 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। दिन में तेज धूप से गर्मी फिर रात में सर्द हवाएं मौसम को सर्द-गर्म बना रही हैं। इस उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। आमतौर पर वायरल बुखार पांच-सात दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन इस बार सर्दी-जुकाम, बुखार ने लोगों को 15 से 20 दिन तक जकड़ रखा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि मानसून की विदाई की बेला में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ती है। मौसम में आए दिन उतार-चढ़ाव से सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। कई लोग वायरल बुखार को डेंगू से जोड़कर भी देख रहे है,क्योकि डेंगू की लहर चल रही है। डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि मौसम जब भी बदलता है तो वायरल बुखार के रोगी ज्यादा हो जाते हैं।
-
शरीर निचोड़ रहा है बुखार, फेफड़ा संक्रमण से खांसी कर रही परेशान
इस मौसम में बुखार लोगों को शरीर निचोड़ रहा है। ठीक होने वाले बुखार पीड़ित मरीज कमजोरी से परेशान हैं। फेफड़ा संक्रमण से बढ़ी खांसी भी लोगों को परेशान कर रही है। चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश पांडेय का कहना है कि यह सही बात है कि बुखार के रोगी बढ़े हैं। अधिकतर पीड़ितों में बुखार के साथ बैक्टेरियल संक्रमण भी हो रहा है। आवाज में बदलाव, लंबे समय तक खराश का बना रहना जैसे लक्षण देखने में आ रहे है। बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

-
24 घंटे में मिले डेंगू के 6 नए मरीज, अब तक 111 संक्रमित
सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर डेंगू संक्रमित 6 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि सभी कि स्थित सामान्य है। जिले में डेंगू संक्रमित 111 मरीज हो चुके हैं। वहीं कई ऐसे मरीज हैं, जिनका प्लेट्लेट्स काउंट हर दिन कम हो रहा है, लेकिन उन्हें डेंगू नहीं है। ऐसे मरीजों पर नजर रखी जा रही है। चिकित्सक उन्हें दवाएं और परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें