फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हर ब्लाॅक में बनेगा एक-एक मॉडल किचन गार्डन

Tue, 10 Oct 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 350 परिषदीय विद्यालयों में मॉडल किचन गार्डन बनाने के लिए 17.50 लाख रुपये भेजे गए हैं। 17 ब्लॉकों के एक-एक विद्यालय में मॉडल किचन गार्डन तैयार किए जाएंगे। विद्यालय परिसर में उगाई गई सब्जियों से खाना बनाया जाएगा। इसमें उद्यान विभाग की मद्द ली जाएगी। मॉडल किचन गार्डन को जन सहभागिता के तहत अलग से धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन





बच्चों को दोपहर में परोसे जाने वाले एमडीएम में अब स्कूल में उगाई जाने वाली सब्जी का ही प्रयोग किया जाएगा। स्कूलों को पांच-पांच हजार रुपये किचन गार्डन विकसित करने के लिए दिए गए हैं। सीडीओ की पहल पर 17 विकास खंडों और नगर क्षेत्र के एक-एक स्कूलों में मॉडल किचन गार्डन बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेती-बाड़ी की समझ विकसित करना है। इससे दो महत्वपूर्ण काम होंगे। पहला विद्यार्थी आसानी से खेती व बागवानी करना सीख सकेंगे।





सुरक्षित विद्यालयों में किचन गार्डन के लिए भेजी गई रकम
ग्रामीण इलाकों में स्थित उन परिषदीय विद्यालयों में चहारदीवारी और सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था है, उन्हीं स्कूलों को किचन गार्डन के लिए पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं। जिनमें यह व्यवस्था नहीं है उनको इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन



-

जिले के 350 स्कूलों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये भेजे गए हैं, सभी ब्लाॅकों के एक-एक स्कूलों में मॉडल किचन गार्डन बनाया जाएगा। जो क्षेत्र के स्कूलों के लिए नजीर के तौर पर होगा।
विज्ञापन

- भूपेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें