फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलबिला में पानी का संकट गहराया

विज्ञापन
Water crisis deepens in Chilbila - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
नगरपालिका की लापरवाही के चलते चिलबिला पश्चिमी वार्ड में पानी का संकट खड़ा हो गया है। सप्ताह भर से जलापूर्ति नहीं होने के कारण मुहल्ले के लोगों की भीड़ हैंडपंप पर लग रही है। इससे सामाजिक दूरी का फार्मूला जहां फेल हो रहा है, वहीं कड़ी धूप में महिलाओं को पानी लेने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का अनुपालन करने में चिलबिला के पश्चिमी वार्ड के लोगों की दिक्कत आ रही है। सप्ताह भर से वार्ड में सप्लाई का पानी नहीं आ रहा है। इससे मोहल्ले के लोगों की लंबी लाइन हैंडपंपों पर लग रही है। दरअसल, सप्ताहभर पहले यहां की मोटर जल गई थी।
नगरपालिका कर्मियों ने मोटर बनवाने की बजाए कम हार्स पावर की मोटर लगा दी। इससे चिलबिला पश्चिमी वार्ड में पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐेसे में मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकलकर हैंडपंप पर पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मियों की लापरवाही का आलम यह है बार-बार शिकायत के बाद भी बनवाने की पहल नहीं कर रहे हैं। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने अविलंब मोटर ठीक कराने की मांग की है। इधर, ईओ मुदित सिंह ने जल्द ही मोटर ठीक कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें