फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बारिश के कारण बुजुर्ग पर गिरी कच्चे मकान की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मोठिन खास में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बारिश के कारण छप्परनुमा कच्चे मकान की दीवार बुजुर्ग पर भरभराकर गिर गई। ट्राॅमा सेंटर लालगंज पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग की सांसें थम गई।
विज्ञापन

मोठिन खास निवासी नासिर अली (70) शनिवार को छप्परनुमा कच्चे मकान में सो रहे थे। करीब 10 बजे बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार भरभराकर बुजुर्ग पर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुन परिजन के साथ ग्रामीण पहुंच गए। मशक्कत कर मलबे से घायल बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। परिजन ट्राॅमा सेंटर लालगंज ले जाने के लिए निकले। ट्राॅमा सेंटर पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
नासिर खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे सब्बीर, शकील व अफसर और एक बेटी सारजहां है। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम लालगंज वाचस्पति सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें