फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में ठंड पर वोटर भारी

Tue, 16 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के आईटीआई मैदान में ठंड को मात देते हुए ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में वोटरों ने दिल खोल कर मतदान किया। एक-एक मत के लिए चुनाव पूर्व की गई मेहनत का असर यह था कि वोट डालने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। देर शाम परिणाम घोषित हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर 542 मतों से बीएल पटेल विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी महासंघ के देखरेख में यह चुनाव सोमवार को सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारी सहित जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सरोज, मसूद अहमद, शिवशंकर गौड़, आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष सुषमा कुरील, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। इन पदाधिकारियों के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ का मतदान शुरू हुआ। अध्यक्ष पद के दावेदार बीएल पटेल को कुल 1031 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी रहे अयोध्या प्रसाद को 489 मतों से संतोष करना पड़ा। इस तरह करीब 542 मतों से बीएल पटेल को विजयी घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर 144 मत पाकर तीर्थराज गौतम ने जीत हासिल की।

उन्हें कुल 724 वोट मिले हैं। इनके प्रतिद्वंदी रहे अमृत लाल प्रजापति को 580 मत मिले। छह मतों से जिला मंत्री पद पर अनिल गौतम को जीत मिली। संगठन मंत्री पद पर 792 मत पाकर राजशिरोमणि ने जीत हासिल की। जीत के बाद पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने जिलाध्यक्ष को माला फूल से लाद कर जिंदा बाद कर नारा खूब बुलंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें