फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे के चयन में अनियमितता पर भड़के ग्रामीण पहुंचे तहसील

विज्ञापन
सदर तहसील में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संडवा चंद्रिका के मकईपुर से आये ग्रामीण। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
संडवाचंद्रिका विकासखंड की ग्राम सभा मकईपुर में कोटे के चयन पर ग्रामीण मंगलवार को सदर तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि 24 दिसंबर को गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

कोटे की दुकान के लिए दो उम्मीदवार बृजकिशोर तथा अजय कुमार के पक्ष के लोगों की अलग-अलग गिनती कराकर बृजकिशोर को विजयी घोषित कर दिया गया। अजय कुमार और उनके पक्ष के सैकड़ों ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर दोबारा चुनाव कराए जाने की मांग की। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें