हरखपुर में ससुराल से लौट रहे जेठवारा के मनेहू निवासी राजेंद्र गुप्ता (40) की बाइक कार से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को सीएचसी मानधाता पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
राजेंद्र गुप्ता गांव में चाट-फुल्की की दुकान लगाते थे। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।