कन्हई थाना क्षेैत्र के बारीकला गांव में मामूली विवाद को लेकर एक सब्जी विक्रेता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बारीकला गांव निवासी रमेश सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की तरह मंगलवार को देर रात घर लौटते समय उसके ठेले से मिट्टी गिर गई। इससे उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया जो देखते ही देखते उग्र हो गया।
आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना की छानबी की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।