फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिला अभयदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह-पंद्रह साल से जमे वीडीओ का नहीं हुआ तबादला
विज्ञापन

सत्ता दल के नेताओं का दबाव बढ़ने से नहीं हो रहा तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में 15-15 साल से एक ही ब्लाक और ग्राम पंचायत में जमे ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला नहीं हुआ है। शासन के आदेश के बावजूद सत्ता दल के नेताओं के दबाव में अधिकारी तबादला नहीं कर रहे हैं। इधर तबादला होने के भय से वीडीओ नेताओं के घरों पर डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

जिले के 17 विकास खंडों में 15-15 साल से जमे ग्राम पंचायत अधिकारियों को तबादला करने के लिए शासन ने मई माह में ही सीडीओ को निर्देश दिया था। डीडीओ ने 16 ब्लाकों में जमे 16 कर्मचारियों का तबादला कर दिया, मगर डीपीआरओ नेताओं के दबाव में सचिवों का तबादला नहीं कर रहे हैं। दरअसल में पूर्व में तैनात रहे डीपीआरओ को कर्मचारियों का तबादला करना था, मगर वह अपने ही ट्रांसफर में उलझ गए। नए डीपीआरओ ने जब से कार्यभार संभाला है, तब से वह विभागीय कार्य में उलझे हुए हैं। इधर ग्राम पंचायत अधिकारी तबादला रोकवाने के लिए नेताओं के यहां डेरा डाले हुए हैं। दरअसल में वीडीओ का तबादला दूसरे ब्लाकों में होना है। 12-12 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी लेकर बैठे सचिव अब अपनी कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते हैं। ऐसेे में वह अधिकारी और नेता को खुश करने में लगे हुए हैं। फिलहाल अधिकारियों की हीलाहवाली देखकर ऐसा लगता है, कि अब तबादला होने की भी उम्मीद नहीं है। सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीपीआरओ के तबादले के कारण अभी तक तबादला नहीं हो पाया है। सूची तैयार की जा रही है, जल्द ऐसे लोगों को दूसरे ब्लाक में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें