फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्वतंत्रता आंदोलन का सबसे लोकप्रिय जय घोष था वंदे मातरम

Mon, 25 Aug 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
राष्ट्र सेविका विकास समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्रोत : समिति
विज्ञापन
स्वतंत्रता आंदोलन का सबसे लोकप्रिय जय घोष वंदे मातरम था। वर्ष 2023 में बीबीसी की ओर से किए गए एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में उस समय तक के सबसे मशहूर 10 गीतों में वंदे मातरम को दूसरे स्थान पर रखा गया। रविवार को यह बातें आर्य कन्या इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त शिक्षिका डाॅ. कल्पना वर्मा ने कही।
विज्ञापन

ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में आरएसएस के राष्ट्र सेविका समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. कल्पना ने कहा कि आजादी के आंदोलन में वंदे मातरम ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। राष्ट्र सेविका समिति अपना 90वां स्थापना दिवस मनाने के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का 150वां वर्ष भी मना रही है।
ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में समिति के प्रयागराज विभाग की सभी शाखाओं से पहुंची बहनों ने विभिन्न सामूहिक देशभक्ति गीत एवं राष्ट्रीय गीत के माध्यम से जन-जन में राष्ट्र भावना जागृत करने का कार्य किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं संयुक्त सचिव गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जयश्री श्रीवास्तव की मौजूदगी में वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया। संचालन प्रांत प्रचार प्रमुख ऋचा नारायण ने किया। इस मौके पर प्रांत कार्यवाहिका माया पांडेय, प्रांत व्यवस्था प्रमुख उषा मिश्रा, संपर्क प्रमुख मंजू दरबारी, आभा मिश्रा, वंदना श्रीवास्तव, प्रिया तिवारी, सुलोचना, मंजू राव और रीना मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

राष्ट्र सेविका विकास समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्रोत : समिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें