मां बेल्हा देवी धाम व शहर का शहीद उद्यान पार्क में वेलेंटाइन-डे पर प्रेमी युगलों की भीड़ रही। हालांकि इसका विरोध करने वाले यहां तक पहुंच गए और कुछ को बेज्जत भी किया।
युवाओं के सिर सुबह से ही वेलेंटाइन-डे का बुखार चढ़ा रहा। बेल्हा देवी धाम, सई नदी के किनारे, चिलबिला स्थित साईंकुटी व उजड़े चिड़ियाघर में प्रेमियों की भीड़ रही। उधर, वेलेंटाइन डे के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने हाथ में डंडा लेकर पार्कों व अन्य जगहों पर पहुंच गए। बेल्हादेवी धाम में एबीवीपी के लोगों ने कुछ जोड़ों को बेइज्जत भी किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता बाबा अतुलेश ओझा, जिला संयोजक मनोज यादव, ललित ऊमरवैश्य ने साथियों संग वेलेंटाइन-डे के विरोध में जुलूस निकाल पोस्टर जलाया।
वेलेंटाइन-डे पर शहर के एमडीपीजी समेत कई कालेज बंद रहे। हालांकि एमडीपीजी प्रशासन का कहना है कि कालेज महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बंद था।