फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शहरी महिलाएं देंगी टिफिन सेवा, मिलेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं को टिफिन सेवा से जोड़ा जाएगा ताकि वह आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ सकें। स्वरोजगार शुरु करने के लिए महिलाओं को 50 हजार रुपये ऋण भी बैंक से मुहैया कराया जाएगा। समय पर ऋण भुगतान करने वाली महिलाओं के ऋण की राशि बढ़ाई भी जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों के साथ विद्यालयों में समूह की महिलाएं टिफिन सेवा देंगी। शहरी आजीविका मिशन के जिला समन्वयक अरविंद मौर्य ने बताया कि डूडा की जिला परियोजना अधिकारी सीमा भारती ने बताया कि पहले से भी कई महिलाएं टिफिन सेवा का काम कर रहीं है। वह महिलाएं ही दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेंगी। उनके माध्यम से शहरी महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें