फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 12 दिनों के बाद भी जांच अधूरी, कहां से पहुंचीं सरकारी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज के हीरागंज बाजार में मन्नत क्लीनिक पर पहुंची डिप्टी सीएमओ की टीम को सरकारी अस्पताल की सात दवाएं मिलीं तो विभाग में खलबली मच गई। 12 दिन बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि वहां पर सरकारी दवाएं कहां से पहुंचीं। डिप्टी सीएमओ की टीम ने डॉक्टर को लेकर थाने पहुंची। प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ दवा को जब्त कर लिया। जिसके बाद जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. आजाद अहमद की जांच में मन्नत क्लीनिक से कई सरकारी दवाएं बरामद हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि महेशगंज क्षेत्र के एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर से डॉक्टर ने दवा को खरीदा था। सभी दवाओं का बैच नंबर होने के बाद भी दवा कहां से पहुंची यह अभी तक पता नहीं लगा।
सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि एक बैच नंबर की काफी मात्रा में दवाएं आती हैं। इसलिए यह पकड़ में नहीं आ रहा है कि किस सीएचसी-पीएचसी या फिर आरोग्य मंदिर से क्लीनिक संचालक दवा लाकर मरीजों को देते थे। जांच चल रही है, पकड़ में आने पर कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें