फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सात केंद्रों पर होगी उड़द की खरीद, समर्थन मूल्य 7500

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़द की खरीद के लिए क्रय केंद्रों का निर्धारण डीएम के आदेश पर सहकारिता विभाग ने कर दिया है। सात केंद्रों पर 7500 प्रति क्विंटल की दर से खरीद जल्द शुरु की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में किसानों ने करीब 1316 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर उड़द की फसल तैयार की थी। पैदावार करीब 39.48 हजार क्विंटल हुआ था। उड़द की बोआई 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच की गई थी। सरसो, गेहूं कटाई और आलू उत्पादन के बाद करीब 70 से 80 दिनों में उड़द की फसल तैयार हो गई थी।
बेहतर उत्पादन होने पर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने सहकारिता विभाग को खरीद के लिए केंद्र निर्धारण का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर सहकारिता विभाग ने पीसीएफ के दो केंद्र सरायदेवराय मानधाता और महुली में बनाया है। पीसीयू के तीन केंद्र संडवाचंद्रिका के पूरबगांव, सदर के सुखपाल नगर और केंद्रीय उपभोक्ता भंडार सांगीपुर को क्रय केंद्र निर्धारित किया है। यूपीएसएस का एक केंद्र विकासखंड शिवगढ़ के कूराडीह, जैफेड का एक केंद्र मंगरौरा के उतरास में बनाया गया है।
विज्ञापन

सहकारिता एडीओ नीलोत्पल सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है। किसान पंजीकरण कराकर उड़द की बिक्री कर सकेंगे। जल्द ही क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें