फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने को लेकर सीएचसी में किया हंगामा

विज्ञापन
फतनपुर थाने के गौरा सीएचसी में सपा नेता द्वारा चिकित्साधिकारी से मारपीट के बाद बाहर जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सोमवार को सीएचसी गौरा में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक चिकित्साधिकारी पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का दबाव बनाने लगा। चिकित्साधिकारी के विरोध करने पर वह हाथापाई करने लगा। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर मरीज व तीमारदार भी एकत्र हो गए। बीचबचाव के बाद भी जब बात नहीं बनी तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। चिकित्साधिकारी ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर कला निवासी पूर्व सपा विधानसभा अध्यक्ष स्व. आद्या प्रसाद यादव का बेटा अकेलानंद सवेरा अपने बेटे का प्रमाण पत्र बनाने के लिए सोमवार को दोपहर करीब एक बजे सीएचसी गौरा के चिकित्साधिकारी ओपी सिंह के कार्यालय में पहुंचा। उनसे अपने दोनों बेटों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहा।
इस पर उन्होंने जन्म प्रमाणपत्र के लिए पहले आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। आरोप है कि वह बगैर किसी प्रक्रिया के ही मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र बनाने का दबाव बनाने लगा। बात बढ़ने पर हाथापाई करने लगा। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

आक्रोशित कर्मचारियों ने ठप किया कामकाज, परेशान हुए मरीज
सीएचसी अधीक्षक से कार्यालय में घुसकर गालीगलौज व हाथापाई की घटना से स्वाथ्यकर्मियों में गहरा आक्रोश रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने दोपहर बाद कामकाज ठप कर दिया। इससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

गौरा सीएचसी में सपा नेता द्वारा चिकित्साधिकारी से मारपीट के बाद फतनपुर थाने पहुंचे स्वास्थ्य कर- फोटो : PRATAPGARH

गौरा सीएचसी में चिकित्साधिकारी पर हमले के आरोप में धराया आरोपी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें