फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों अंतिम सूची पर आज लगेगी बोर्ड की मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची शनिवार को जारी होगी। पखवारे भर पहले बोर्ड द्वारा जारी 197 कालेजों की सूची पर 200 से अधिक आपत्तियां दर्ज की गई थीं। विभागीय टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा 12 नवंबर को जिले में 197 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। जिसमें 44 राजकीय कॉलेजों में महज 7 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जबकि 78 सहायता प्राप्त कालेजों में 68 को परीक्षा केंद्र व सबसे ज्यादा 122 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची में रखा गया था। इस पर 200 से अधिक आपत्तियां आईं। परीक्षा केंद्रों की सूची पर सवाल खड़े किए गए। करीब 132 परीक्षा केंद्र मानक से दूर बनाए गए थे। इसमें बालिकाओं के भी कालेज थे। आपत्तियों के स्थलीय निरीक्षण के लिए तहसीलवार टीम नियुक्त की गई। जिनके द्वारा जांच कर फाइनल रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जा चुकी है। डीआईओएस डॉ. एसके सिंह ने बताया कि शनिवार को बोर्ड द्वारा जिले में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें