यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के दूसरे दिन पांच केंद्रों 42,406 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। 1800 परीक्षक मूल्यांकन कार्य में लगे हैं। जिसमें 26,432 हाईस्कूल और 15,974 कापियां इंटर की शामिल हैं।
जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन का कार्य हुआ। उपप्रधान परीक्षक और परीक्षक सुबह दस बजे केंद्रों पर पहुंचकर काॅपियां जांचना प्रारंभ किया। कुंडा, लालगंज से आने वाले शिक्षक सुबह नौ बजे मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचने लगे। सुबह दस बजे कोठार खुलते ही काॅपियां लेने के लिए परीक्षकों की भीड़ उमड़ पड़ी। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में सभी केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है।