फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: कंट्रोल रूम के 17 कंप्यूटरों से रखी जाएगी परीक्षा केंद्रों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के 17 कंप्यूटरों से 200 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों की निगरानी के लिए 36 शिक्षकों को कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिले के परीक्षा केंद्राें को कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। अब तक 181 परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़ चुके हैं। जल्द ही सभी परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जुड़ जाएंगे। परीक्षा केंद्रों को एक बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए एलईडी लगाई गई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा शुरू होने के एक सप्ताह पहले जिले के सभी केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़ जाएंगे। साथ ही जिले के कंट्रोल रूम की निगरानी प्रयागराज व लखनऊ में बने कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में लगे प्रत्येक कंप्यूटर से 11-11 केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा केंद्राध्यक्षों को सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर समेत अन्य संसाधन दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। नेटवर्क की समस्या को दुरुस्त करने के लिए केंद्रों पर हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया 181 परीक्षाओं को कंट्रोल रूम से जोड़ा जा चुका है। बाकी 19 केंद्रों को जल्द ही जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद निगरानी का ट्रायल शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें