फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खाई में गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, छह सवारियां घायल

Tue, 28 Nov 2023 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दाउदपुर आसपुर देवसरा संपर्क मार्ग धौरहरा गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने में सवारियों से भरी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में पलट गई । हादसे में स्कार्पियो सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अमरगढ़ भेजा।
विज्ञापन


जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र की स्कॉर्पियो मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे चालक अजय कुमार यादव निवासी तेंडूआ अपने परिवार के लोगों के साथ पट्टी में एक शादी में शामिल होने के लिए निकला था । धौरहरा गांव के मोड़ पर एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने में उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे गड़्ढे में गिर गई।

हादसे में सोनी यादव(30), पिंकी यादव (30), रेखा यादव (35) राहुल यादव (30), गब्बर यादव और नववर्ष घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएससी अमरगढ़ भेजा जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें