फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मीराभवन के 650 मकानों में तीसरे दिन भी पानी का आपूर्ति नहीं

Tue, 28 Nov 2023 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मीराभवन मोहल्ले में पंप की बोरिंग फेल होने से करीब 650 घरों के सामने पानी का संकट गहरा गया है। टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


मीराभवन व करनपुर मोहल्ले की आबादी तकरीबन छह हजार है। आवास विकास कॉलोनी में करीब तीन दशक पहले स्थापित पानी की टंकी की मोटर में तकनीकी खामियों के चलते आज तक पानी की आपूर्ति नहीं हाे सकी। पालिका की ओर से उसी परिसर में दूसरी बोरिंग कराकर सबमर्सिबल पंप लगवाया गया है, जिससे आपूर्ति होती थी।



इधर कई दिनों से बालूदार पानी में आ रहा था। रविवार को वह भी बंद हो गया। इसके बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने खामी दूर करने का प्रयास किया, कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार को भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अवर अभियंता जल एसपी यादव ने बताया कि बोर फेल होने के कारण समस्या पैदा हुई है। पानी की दिक्कत दूर करने के लिए टैंकर से आपूर्ति कराई जा रही है। दहिलामऊ पंप से भी मीराभवन का कनेक्शन जोड़ा गया है। कुछ घरों में पानी पहुंचने भी लगा है।
विज्ञापन






बुलंदशहर से बुलाई गई टीम



बोर फेल होने के बाद दूसरा बोर कराने के अलावा उस व्यवस्था को पुन: शुरू कराने के लिए बुलंदशहर की एजेंसी को बुलाया गया है, जो बुधवार को पहुंचेगी।





पालिका के इंतजाम अपर्याप्त

मीराभवन मोहल्ले के सभासद धीरज सिंह ने बताया कि तीन दिनों से मोहल्ले के लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। पालिका की ओर से इंतजाम के जो दावे किए जा रहे हैं, वह अपर्याप्त हैं। मोहल्ले के राजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को पानी की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें