फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: श्रद्धालुओं से भरा बेकाबू लोडर पलटा, तीन की मौत, 19 घायल

Fri, 04 Aug 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र-संशोधित- मृतकों की संख्या तीन की गई है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा बेकाबू लोडर पलटा, तीन की मौत, 19 घायल
ट्रामा सेंटर में घंटे भर मची रही अफरातफरी, तीन गंभीर हालत में रेफर
संग्रामगढ़ के लालूपट्टी के थे श्रद्धालु, लालगंज के भेभौरा में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

लालगंज(प्रतापगढ़)। श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ्तार लोडर बेकाबू होकर पलटने से दो युवतियों व एक महिला की मौत हो गई। लालगंज के भेभौरा में शुक्रवार को हुए हादसे में उन्नीस श्रद्धालु घायल हो गए। सभी संग्रामगढ़ से दर्शन-पूजन करने बाबा घुइसरनाथ धाम जा रहे थे। घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
संग्रामगढ़ के लालूपट्टी गांव से शुक्रवार को रामसुमेर सरोज के परिवार की महिलाएं व बच्चे दर्शन-पूजन व पूड़ी चढ़ाने लोडर से बाबा घुइसरनाथ धाम जा रहे थे। दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे लालगंज के भेभौरा गांव के पास श्रद्धालुओं से खचाखच भरा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। दर्दनाक हादसे में लालूपट्टी के रामसुमेर की पुत्री सीमा(18) व शिवा वैश्य के रहने वाले सुरेश सरोज की पुत्री कोमल(18) लोडर के नीचे दब गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कोमल तीन बहनों में सबसे छोटी थी, जबकि सीमा दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। घायल राजकली को गंभीर हालत में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका दम टूट गया।
विज्ञापन

हादसे में रामसुमेर(48), सुरसती(42), खुशबू(30), राजा(14), अंशू(30),अंशिका(6),ऋषभ(3),शिवकुमारी(55), अमित कुमार(14), पूनम देवी(36), राजकली(54), खुशी सरोज(11), राज सरोज(14), सुमन(10), राघव(3), निशा(23), अभिषेक(17), रिशा सरोज(40) व लोडर चालक मनोज कुमार(25 ) घायल हो गए। इनमें राजकली की उपचार के दौरान मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस राहगीरों की मदद से घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर ले आई। बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर वहां अफरातफरी मची रही। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल राजकली, निशा व रिशा सरोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर एसडीएम लालधर यादव व सीओ रामसूरत सोनकर भी ट्रामा सेंटर पहुंचे। अफसरों ने अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता के साथ घायलों के उपचार के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाली दोनों युवतियों के शव कब्जे में लिए। मौके की औपचारिकताओं को पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

-
हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
राम सूरत सोनकर, सीओ, लालगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें