फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर अनियंत्रित डंपर ने दो कार में मारी टक्कर, पुलिस ने पकड़ा

Fri, 04 Aug 2023 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानीगंज। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार व रानीगंज के राजापुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रहे अनियंत्रित डंपर ने दो कार में टक्कर मार दी। यूपी 112 को सूचना देकर बताया गया कि डंपर का चालक नशे की हालत में लग रहा। मामले को संज्ञान में लेकर रानीगंज पुलिस तहसील के पास लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर बैरियर लगाकर दो ट्रक रोक लिए। स्थानीय बाजार से पहले दुर्गागंज बाजार से होकर प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग को जोड़ने वाली लिंक रोड पर चालक डंपर लेकर भाग निकला। पीछा करते हुए रानीगंज पुलिस नरसिंहगढ़ गांव के पास चालक व डंपर को पकड़ा। डंपर की टक्कर से किसी के घायल होने की जानकारी से पुलिस ने इन्कार किया। रानीगंज एसओ सर्वेश ने बताया कि चालक व डंपर को कोतवाली लाया गया है। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें