फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुराचार

विज्ञापन
Uncle molested teenager
विज्ञापन
कुंडा। रिश्ते में चाचा ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीटा। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। दस दिन बाद घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 10 फरवरी को रात आठ बजे घर के पास नल से पानी भरने गई थी। किशोरी ने बताया कि इसी दौरान गांव के ही रिश्ते में चाचा उसे जबरन पकड़कर पशुशाला में ले गए, जहां बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी ने डर के चलते घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। उसके गुमशुम रहने पर परिजनों ने जानकारी की तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर कुंडा कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी चाचा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें