फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले व सियार के काटने से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
राजगढ़ के बबुरहा में सांड के हमले से मृत राजकली। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सांड़ ने हमला कर फाड़ दिया महिला का पेट, चली गई जान
विज्ञापन

राजगढ़ में महिला पर सांड़ ने तो बाबागंज में पागल सियार ने बोला था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़/बाबागंज। राजगढ़ इलाके में शनिवार रात सांड़ ने महिला पर हमला कर दिया। अपने सिंग से उसका पेट फाड़ डाला। शोरगुल सुनकर पहुंचे परिजन किसी तरह सांड़ को भगाने के बाद उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, संग्रामगढ़ इलाके में सियार के काटने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मानधाता थाना के बबुरहा निवासी राजकली सरोज (64) पत्नी श्रीनाथ सरोज शनिवार रात दरवाजे पर सो रही थी। देर एक सांड़ उसके दरवाजे पर पहुंच गया। दरवाजे पर बंधे मवेशियों पर हमला बोल दिया। राजकली डंडा लेकर दौड़ी तो सांड़ उस पर टूट पड़ा। उसे मारकर घायल कर दिया। सांड़ के हमले से महिला का पेट फट गया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, संग्रामगढ़ थाना के बिजई मऊ फुलवरिया निवासी फूलकली (55) पत्नी बाबूलाल सोनकर गांव में स्थित इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनय द्विवेदी के आम की बाग की रखवाली कर रही थी। इस बीच उस पर एक पागल सियार ने हमला बोल दिया। शोर पर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो फूलकली की जान बची। स्थानीय लोग उसे लेकर संग्रामगढ़ सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताकर प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान फूलकली की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सियार के काटने से मृत महिला शिवकुमारी। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें