पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम से शुक्रवार की रात पटेरियापुर तिराहा के पास बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक शातिर बदमाश आमिर खान उर्फ गोलू पुत्र इस्लाम निवासी मदनगढ़ बेलहा पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम से शुक्रवार की रात पटेरियापुर तिराहा के पास बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक शातिर बदमाश आमिर खान उर्फ गोलू पुत्र इस्लाम निवासी मदनगढ़ बेलहा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के साथ उसके साथी वसीर पुत्र मुसाफिर निवासी सरदार का पुरवा को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
एएसपी पश्चिमी संजय राय ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश पुलिस को देख पुलिस पर फायरिंग करते भागने लगे। जबाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा, लूट का एक मोबाइल, नकदी व बाइक की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार बदमाशों पर कई संगीन मुकदमें दर्ज हैं। जिला मुख्यालय स्थित राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में घायल बदमाश का इलाज चल रहा है। मौके से फरार दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।