फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: त्योहार पर मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरेंगी दो विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनका संचालन अक्तूबर और नवंबर माह में होगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04604 और 04603 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी त्योहार सुपरफास्ट विशेष चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार कटरा से चलेगी। यह छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक हर मंगलवार वाराणसी से रवाना होगी।
विज्ञापन

ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में दोपहर 3:15 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन, 04610 और 04609 जम्मू तवी-वाराणसी विशेष एक्सप्रेस एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक हर बृहस्पतिवार जम्मू स्टेशन से चलेगी। यह दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार वाराणसी से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें