फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में दो खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
सारिक अहमद।
विज्ञापन
16वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 28 जुलाई से नौ अगस्त 2026 तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता के लिए अनवर हॉकी सोसाइटी के खिलाड़ी सारिक अहमद का असम और मो. अहद दादरा नागर हवेली टीम में चयन हुआ है। कोच मो.जसीम ने बताया कि दोनों खिलाड़ी जीआईसी मैदान में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

कटरा मेदनीगंज निवासी सारिक अहमद के पिता राजा प्रताप बहादुर पार्क में चाय की दुकान चलाते हैं। वहीं, मो.अहद गुलशन-ए-मदीना पल्टन बाजार के निवासी हैं। इनके पिता किराने की दुकान चलाते हैं।
मो.अहद दो बार इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। सोसाइटी के सचिव खुर्शीद अली ने कहा कि चयनितों की सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व सोसाइटी के अध्यक्ष अनवर खान ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सारिक अहमद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें