फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पिकअप की टक्कर से घायल हुए दो लोगों की मौत, शिक्षक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर के सुवंसा बड़ी नहर के पास शुक्रवार की रात आठ बजे अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए थे। सभी को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया था। यहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों घनश्याम तिवारी (50) और शिवम केसरी (45) की मौत हो गई। जबकि शिक्षक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

घनश्याम तिवारी के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही प्रयागराज में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जबकि मृतक शिवम केसरी का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे सुवंसा बड़ी नहर के पास अनियंत्रित पिकअप ने दो बाइकों पर सवार तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इसमें शिवम केसरी (45) निवासी कोतवाली नगर, प्रतापगढ़, घनश्याम तिवारी (50) निवासी पटहटिया कला और मिडिल स्कूल सिलौधी में शिक्षक और गौरा ब्लॉक में एआरपी लक्ष्मी नारायण मिश्र निवासी सेनापुर जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया था। आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज रेफर किया गया था। हादसे में घायल दो लोगों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
शिक्षक लक्ष्मी नारायण का प्रयागराज के निजी अस्पताल में चल रहा है। घनश्याम तिवारी तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और वह अविवाहित थे। दोनों भाई बाहर रहकर निजी कंपनी में कार्य करते हैं। पिता घर पर रहकर खेती करते है। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें