फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा बड़ी नहर के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने दो मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक का इलाज जारी है।

विज्ञापन
मृतकों की पहचान शिवम केशरी (45) पुत्र गंगा प्रसाद केसरी निवासी कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ और घनश्याम तिवारी (50) पुत्र पारसनाथ तिवारी निवासी पटहटिया कला के रूप में हुई है। वहीं, लक्ष्मी नारायण उर्फ बाबा पुत्र रमाकांत निवासी सेनापुर का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर दूसरी मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत गौरा सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद घनश्याम तिवारी के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज रवाना हो गए। इस संबंध में चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की जानकारी नहीं है। वहीं, थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी के अनुसार अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।