पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को तांत्रिक चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही में हमले में प्रयुक्त दो चाकू भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
जेठवारा थाना क्षेत्र के महियामऊ पंडित का पुरा में 22 मई को पुरानी रंजिश में हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस से जान बचाने के लिए आरोपी तालाब के भीटा पर चाकू फेंककर फरार हो गए थे। युवक के मां की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस दबिश में दो आरोपी हरिशंकर पांडेय और आकाश सरोज उर्फ बच्चा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तालाब के भीटा से हमले में प्रयुक्त खून से सने दो चाकू बरामद किए हैं। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।