फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अपहृत किशोरी से देह व्यापार कराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत किशोरी को बंधक बनाकर अयोध्या में देह व्यापार कराने वाले युवक को पट्टी बीबीपुर नहर पुलिया से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपहरण के मुख्य आरोपी गुलजार अहमद को पुलिस 19 मई को ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सधईपुर निवासी गुलजार अहमद ने इलाके की एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर आठ अप्रैल को अपहरण कर लिया। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया था कि वह गुलजार के कपड़े की दुकान पर खरीदारी करने जाती थी। इस बीच उसने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर अपहरण कर अयोध्या के एक युवक के हाथों बेच दिया। अयोध्या के युवक ने किशोरी को ड्रग्स का सेवन कराकर देह व्यापार के धंधे में उतार दिया। आरोपी के चंगुल से बचकर निकली किशोरी ने पुलिस को आपबीती बताई। किशोरी का बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी गुलजार को उड़ैयाडीह मोड़ से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने आरोपी की दुकान पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने पट्टी सीएचसी पहुंची पुलिस से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प हुई थी।
पुलिस ने बलवा करने के मामले में 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है। वहीं, मामले के दूसरे आरोपी अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के सारंगापुर निवासी मंगल सिंह को पुलिस ने बीबीपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें