फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टीबी के रोगियों की बढ़ेगी परेशानी, ढहाया जाएगा अस्पताल भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में टीबी के मरीजों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सदर बाजार मार्ग स्थित अस्पताल का पुराना जर्जर भवन ढहाने की तैयार स्वास्थ्य महकमे ने की है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अस्पताल और उसी परिसर में बने पुराने जिला अस्पताल के नर्सिग हॉस्टल को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ढहाएगा। इसके लिए पूर्व में ही सीएमओ को प्राचार्य पत्र लिख चुके हैं। नर्सिंग हॉस्टल को कार्यदायी संस्था ढहा रही है।
नर्सिंग हॉस्टल के बाद जिला क्षय रोग अस्पताल को भी कार्यदायी संस्था ढहा देगी। इससे रोजाना औसतन इस अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि पहले से ही लंबी लाइन लगती है, अब पता नहीं कहां जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था का दावा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थान तय नहीं हुआ है। भवन ढहने से पहले ही मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें