फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काट रहे ठेकेदार को दौड़ाया

Sat, 04 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मेढ़ावा गांव में ग्रामीणों के विरोध पर महुआ का हरा पेड़ काट रहा ठेकेदार भाग निकला। वन विभाग का कहना है कि जांच के बाद आरोपी पर मुक दमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


मेढ़ावा गांव में कई बीघा जंगल वन विभाग के नाम दर्ज है। सरकारी जंगल से सटे हुए महुआ की बाग में सप्ताह भर से हरे पेड़ की कटाई चल रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीओ व कोतवाली पुलिस से की थी। शिकायत के बाद भी पुलिस पेड़ की कटाई रोकने नहीं पहुंच सकी। इधर लगातार हरे महुए के पेड़ की कटाई जारी रहने पर ग्रामीण शनिवार को भड़क उठे। ग्रामीणों ने ठेकेदार व महुंआ के पेड़ की कटाई कर रहे मजदूरों को खदेड़ दिया।

 इसकी जानकारी होने पर पुलिस तो नहीं पहुंची मगर वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जांच में पता चला कि बाग में 33 हरे महुए के पेड़ थे। इनमें से 22 पेड़ ठेकेदार ने कटवा लिए। बिना अनुमति के गांव में लाखों रुपए की हरे पेड़ काट दिए गए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि ठेकेदार तो नहीं मिला पर हरे पेड़ की सिल्ली जब्त कर ली गई है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें