फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम का पुतला फूंकने वालों पर मुकदमा

Sat, 04 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंकने व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में करीब छह नामजद और लगभग दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा ने ही रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गुरुवार को मानधाता बाजार में भाजपा नेता कुंदन सिंह की अगुवाई में लोगों ने प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां और एएसपी का पुतला फूंका था।

पुलिस के मुताबिक पुतला फूंकने के दौरान नारेबाजी से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता था। दरोगा अंगद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता कुंदन सिंह, मयंक सिंह समेत करीब छह को नामजद करते हुए करीब दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष कुंवर शांतनु प्रताप सिंह ने मानधाता की घटना पर नाराजगी जताई है। कहाकि शासन के इशारे पर एक वर्ग के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यदि पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर सुमित सिंह, प्रदीप शुक्ला, अनूप सिंह, शक्ति प्रताप सिंह, अनुराग यादव, बृजेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें