फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की मौत

Tue, 25 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
नगर कोतवाली के भैरोपुर के करीब एक ट्रांसपोर्टर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। अस्पताल में भी अफरा-तफरी का रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के गुतौली निवासी संजय सिंह (50) शहर के अजीत नगर में मकान बनाकर रहते थे। उन्होंने भैरोपुर के करीब शिवशक्ति सर्विस सेंटर के नाम से दुकान खोल रखी थी और ट्रांसपोर्ट का काम भी करते थे। मंगलवार को वह बाइक से रिश्तेदारी गए थे। वहां से करीब दो बजे वह दुकान के लिए लौट रहे थे। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर चिलबिला के करीब बराछा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्पीड अधिक होने के कारण बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। घटना में ट्रासंपोर्टर को गंभीर चोट आई।

 आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब तक परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच चुके थे। वे रोने बिलखने लगे। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


गोली मारने का मचा रहा हल्ला

शहर में ट्रांसपोर्टर संजय सिंह की गोली मारकर हत्या करने का हल्ला मच गया। कुछ लोगों ने बिना जानकारी के ही सोशल मीडिया में खबरें भी पोस्ट कर दीं। गोली मारकर हत्या की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। चूंकि जिस स्थान पर संजय गिरे थे वहीं पास ही उनकी रिवाल्वर पड़ी थी। ऐसे में लोग आशंका जताने लगे कि गोली मारने के बाद हत्यारों ने रिवाल्वर फेंक दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। बाद में पता चला कि रिवाल्वर संजय की है। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जिंदगी के लिए तड़पते रहे संजय
दुर्घटना में घायल संजय सिंह जिंदगी बचाने के लिए तड़पते रहे। सिर में चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गए थे। हादसे के बाद भले ही राहगीर रुकते जा रहे थे, लेकिन वे केवल तमाशबीन ही बने रहे। जिसके चलते करीब 20 मिनट तक संजय वहीं तड़पते रहे। इस बीच कुछ लोगों ने टेंपो रोका और उन्हें अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें