फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्थानांतरित बीईओ को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए 11 खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्षेत्र आवंटित करते हुए अलग-अलग ब्लाकों की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जौनपुर से आईं शिखा मिश्रा को गौरा व शिवगढ़, प्रयागराज से आईं प्रतिभा सिंह को लक्ष्मणपुर का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह प्रयागराज से आए शैलपति यादव को बिहार व बाबागंज, प्रदीप कुमार सिंह को बाबा बेलखरनाथ धाम, पट्टी व नीलम सकवार को मानधाता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फतेहपुर से आए गौरव मिश्रा को लालगंज, रामपुर व संग्रामगढ़, फतेहपुर से आए हौसला प्रसाद को सांगीपुर व संडवा चंद्रिका, मिर्जापुर से आए राजेश कुमार को मंगरौरा का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

रायबरेली से आए अरविंद कुमार सिंह को कुंडा व कालाकांकर, अंबेडकरनगर से आईं ए शैलजा मिश्रा को आसपुर देवसरा और सुल्तानपुर से आए कृष्ण कुमार मिश्रा को डिप्टी बीएसए के साथ सदर विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लाकों का आवंटन कर दिया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रहण किया पदभार
शिवगढ़। नव नियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम में पदभार ग्रहण किया।इस दौरान बेसिक शिक्षा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुमार सरोज, प्रभात कुमार, त्र्यंबक पांडेय, शब्बीर अहमद, निशा साहू, अफजल खान, त्रिवेणी तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें