कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। शनिवार को प्रतापगढ़ से होकर जाने वाली एक ट्रेन निरस्त हो गई तो कई अन्य ट्रेनें दस से 15 घंटे की देरी से पहुंचीं।
कोहरे के कारण राजेन्द्र नगर जम्मू अर्चना एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। उधर अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से प्रतापगढ़ पहुंची। हरीद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस 12 घंटे, लखनऊ-बनारास पैसेंजर 3 घंटे, प्रयाग से फैजाबाद को जाने वाली पैसेंजर साढे पांच घंटे और देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस ढाई घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे व लखनऊ-प्रयाग पीआरएल चार घंटे देरी से प्रतापगढ़ पहुंची। पीआरएल को प्रतापगढ़ से ही लखनऊ के लिए वापस रवाना कर दिया गया।